स्टॉक मार्केट का एक लंबा इतिहास है इसका पहला प्रमाण 1400 के दशक के अंत में देखा जा सकता है।

एंटवर्प जो आज बेल्जियम के नाम से जाना जाता है दुनिया भर में एक महत्वपूर्ण व्यापार केंद्र बन गया था।

उस समय, व्यापारी सामान को इस उम्मीद से खरीदते थे ताकि आगे कीमत अधिक होने पर उसे बेच सके।

बाद में सामान की कीमत अधिक होने पर व्यापारी को अच्छा मुनाफा होता था।

आज हम जिस शेयर बाजार को जानते हैं, उसे बनाने में डच ईस्ट इंडिया कंपनी की महत्वपूर्ण भूमिका थी।

इस कंपनी ने पूंजी जुटाने के के लिए 1611 में एम्स्टर्डम स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना की।

डच ईस्ट इंडिया मुख्यता नीदरलैंड से ताल्लुकात रखती थी। भारत में शासन करने वाली कंपनी ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी थी जो इंग्लैंड से संबंध रखती थी।

इन सभी यूरोपीय कंपनियों का मकसद भारत और इसके आसपास के इलाकों में कारोबार करना था। यूरोपीय लोगों ने इन कंपनियों में शेयरों के जरिए निवेश किया था।

अमेरिका में स्थित न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) दुनिया का सबसे बड़ा शेयर बाजार है जिसकी स्थापना 17 मई 1792 को की गयी थी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भारत का सबसे पुराना स्टॉक मार्केट है। इसकी स्थापना 9 जुलाई 1875 को मुंबई में हुई थी।

शेयर मार्केट का  पूरा इतिहास जानने के लिए यह आर्टिकल पढ़े